23 दिस॰ 2021

राष्ट्रीय किसान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है जाने।

National Farmers Day
23 दिसंबर को " राष्ट्रीय किसान दिवस " भारत के पांचवे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में मनाया जाता है। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 23 दिसंबर 1902 में हुआ था। वे 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस बिच उन्होंने कई किसान हितेसी नीतियां बनाई। और वे खुद एक किसान , राजनेता और अच्छे लेखक थे।  उन्हें लोग किसान नेता कहते है। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई कर 1928 में गाजियाबाद में वकालत शुरू की। 3 अप्रेल 1967 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 1968 में त्यागपत्र दे दिया और पुनः 17 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और बाद में केंद्र सरकार में गृह मंत्री बने व मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की। इस दिन को चौधरी चरणसिंह दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय किसान दिवस  वर्ष 2001 से मनाने का निर्णय लिया गया। किसानों के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किये उन्ही की बदौलत वर्ष 1952 में  जमींदारी उन्मूलन विधेयक पारित किया गया।      

कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment