Tiktok एक सोशल मीडिया एप्लीकेशन है। जिसमें स्मार्ट फोन यूजर 15 से 20 मिनट के छोटे छोटे वीडियो खुद background sound पर एक्शन कर बना सकते है। बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते है। इसमें वीडियो एडिट के बहुत सारे फंशन्स भी होते है। यह एक एंड्राइड और iOS app है जिसका मालिक 36 वर्षीय बिज़नेस मैन Zhang Yiming है। सबसे पहले इस app को दो Chinese बिज़नेस मैन Alex Zhu और Luyu Yang ने जुलाई 2014 में बनाया था और इसका नाम Musical.ly था जो एजुकेशन के लिए बनाया गया लेकिन short वीडियो के कारण एजुकेशन फील्ड में फ़ैल हो गया। बाद में चीन की ही प्रसिद्ध ByteDance Internet Technology Company ने नवंबर 2017 में 1 बिलियन डॉलर में खरीद लियाऔर इंटरनेशनल मार्केट में इसका नाम Tik tok रखा। इस कंपनी की स्थापना मार्च 2012 में हुई यह कंपनी टिक टोक के आलावा कई पॉपुलर App और न्यूज़ क्षेत्र में काम करती है ,इसकी मार्केट वैल्यू 78 बिलियन डॉलर है। TikTok दुनिया का 6 सबसे ज्यादा Download किया जाने वाला App हैTikTok पर प्रतिबन्ध
इस एप्लीकेशन पर कई देशों ने बैंड भी लगाया ,अमेरिका ने फरवरी 2018 में 40 करोड़ रूपये का जुरबाना लगाया था क्योकि इस App से बच्चो से जुडी जानकारी चोरी की थी। बांग्लादेश में इस App के द्वारा पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देने के कारण इस एप्लीकेशन पर बैंड लगा दिया था और इंडोनेशिया में इस app से नकारात्मक कंटेंट्स का प्रचार -प्रसार के कारण बैंड लगा दिया था। अप्रैल 2019 में Maduraiहाई कोर्ट ने सेंटर से इस एप्लीकेशन को बंद करने के लिए कहा किन्तु कोर्ट ने इस आदेश को Modify कर इस app को पुनः Alow कर दिया। इस app के फायदे और नुकसान दोनों है। Carryminati के फैन्स इस App को भारत से Google play store से हटाने की लगातार मांग कर रहे है। भारत सरकार ने भी इस app से जुडी जानकारी कंपनी से मांगी है।
TikTok के फायदे
इस एप्लीकेशन के जरिए कई लोगो को अपना टेलेंट,ऐक्टिंग , कॉमेडी ,लिप्सिंग आदि लोगो के सामने रखने का मौका मिला है जिसके चलते कई लोग फैमस हो गए है जिससे उन्हें कई Musical Album में काम करने का मौका मिला है। साथ ही लोगों का मनोरंजन भी होता है।
TikTokके नुकसान
एक शोध में कहा जा रहा है कि इस App के यूजर चीन से भी अधिक भारत में है। जबकि इसकी शुरुआत चीन में हुई। एक अन्य शोध में 32 % लोग टिक टोक वीडियो बनाते है और 68 % लोग वीडियो देखते है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की कुछ लोग टिक टोक पर फैमस होने के लिए जोखिम भरे स्टैंड वीडियो बनाते है और कई लोग अपनी जान भी गवा चुके है। इसकी मदत से लोग सामाजिक और राष्ट्रीय भड़काव वाले कंटेंट्स शेयर करने का खतरा रहता है हालाँकि IT सेल में इसकी निगरानी रखी जाती है। इस app के जरिए लोग अपना मूल्यवान समय बर्बाद करते है। लेकिन अब इस App की रेटिंग दिनोदिन कम होती जा रही है।
| Advice For TikTok Video Viewer | Advice For TikTok Video Maker |
|---|---|
| TikTok वीडियो देखने में अपना मूल्यवान समय न गवाए केवल Entertainment के लिए ही टिक टोक का उपयोग कीजिए। | जान जोखिम में डाल कर कभी भी वीडियो न बनाए और ऐसा वीडियो या कंटेंट्स TikTok पर न डाले जिससे की समाज मैं और राष्ट्र को ठेस पहुंचे। |
![[feature] ByteDance Owner- Zhang Yiming ByteDance Owner- Zhang Yiming](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhfcay_Kn5jTlBF_JdN0Gm1wLSD24vVa5mj4WSoW5Yd8_qo1tC_oudOT5KYBn_pnEFVV-C_fLuazW3S6QGS3LmWnAaoU6S47DNrNVrHPhJ2wPhM5gtTyp1hrO9wL3MYtQt2sCyfaE_wIO8/s640/ByteDance+Owner-+Zhang+Yiming.jpg)






कोई टिप्पणी नहीं:
Write comment